टेलीविजनमनोरंजन

क्या सोनी सब के ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से ’ में राजेश और वंदना साबित हो पायेंगे अथर्व के असली पेरेंट्स ?

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सोनी सब के ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से ’ शो अपने रोचक ट्विस्टम और टर्न से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इसमें रोजमर्रा की कहानियां दिखायी जाती हैं। इस शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को कई तरह के इमोशंस देखने को मिलने वाले हैं। दरअसल अथर्व (शीहान कपाही) अपने असली पेरेंट्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

जैसे ही सखी (चिन्म यी साल्वीा) रिसॉर्ट पहुंचती है, राजेश (सुमित राघवन) और वंदना (परिवा प्रणति) उसको वेलकम करने के लिये पूलसाइड पर एक खास डिनर का इंतजाम करने का सोचते हैं। इससे अथर्व का दिल टूट जाता है, इससे उसे यह लगने लगता है कि उसके पेरेंट्स सखी को ज्याोदा प्यासर करते हैं। वो लोग उस पर खर्च करने की बजाय इस तरह के महंगे डिनर पार्टी पर खर्च करने ज्याकदा दिलचस्पीप ले रहे हैं। सखी मजाक में उससे कहती है कि वह अस्प ताल में बदल गया था और वह वागले परिवार का असली बेटा नहीं है। यह बात अथर्व दिल पर ले लेता है और इस झूठ को सच मानने लगता है। आखिरकार वह डीएनए टेस्टह करवाने पर जोर देता है ताकि उसके असली माता-पिता का पता चल सके।

अथर्व की इस हरकत पर राजेश की क्याै प्रतिक्रिया होती है? क्यात अथर्व अपने असली पेरेंट्स से मिल पायेगा?

राजेश की भूमिका निभा रहे, सुमित राघवन कहते हैं, ‘’वागले की दुनिया’ को लोगों ने काफी पसंद किया है और राजेश ने एक प्यायरे पिता के रूप में कुछ बेहद ही ऊंचे आदर्श सामने रखे हैं। उसने हमेशा ही अपने परिवार का साथ दिया है। अपने असली पेरेंट्स को लेकर अथर्व के इस बचकाने व्यरवहार और सवालों ने बतौर पिता राजेश के प्या र को अग्निपरीक्षा में डाल दिया है। हमारे दर्शकों के लिये यह देखना काफी दिलचस्प  होगा कि किस तरह राजेश इस गलतफहमी को दूर करता है, जोकि सखी का सिर्फ एक मजाक था। इसलिये, अपने सभी चाहने वालों से मेरी गुजारिश है कि आगे आने वाले एपिसोड्स को देखना ना भूलें और उनका मजा लें।‘’

सखी की भूमिका निभा रहीं, चिन्म यी साल्वीह कहती हैं, ‘’सेट पर लौटकर मैं बहुत खुश हूं। साथ ही फैन्सी के लिये नये एपिसोड्स लाने की दिशा में काम करने और उन्हें खुशी और मुस्कु‘राहट  देने की खुशी हो रही है। इस सीक्वेंस की शूटिंग करना काफी मजेदार था और हमारे दर्शकों के लिये यह देखना बड़ा ही दिलचस्प  होगा कि सखी का एक छोटा-सा मजाक कैसे अथर्व के लिये एक बुरा सपना बन जाता है। और किस तरह वो इस गलतफहमी से बाहर आने में कामयाब हो पाते हैं। मैं अपने सभी फैन्‍स से कहना चाहूंगी कि घर बैठे इन एपिसोड्स का मजा लें और हमारे साथ इस मजेदार सफर पर चलें।‘’

अथर्व की भूमिका निभा रहे, शाहीन कपाही कहते हैं, ‘’मैं उम्मी द करता हूं कि मेरे सारे फैन्सत घर पर होंगे और सुरक्षित होंगे। ‘वागले की दुनिया’ नये एपिसोड्स के साथ लौट आया है और सबकी नज़रे मेरे किरदार अथर्व पर टिकी होंगी। इसकी वजह है कि मेरी बहन सखी जो मजाक में कहती है उसे मैं गलत समझ लेता हूं। इसकी वजह से कई मजेदार सीक्वें स होंगे जोकि हमारे फैन्सी का जरूर मनोरंजन करेंगे।‘’

देखते रहिये, ‘वागले की दुनिया-नई पीढ़ी नये किस्से ’, सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे केवल सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button