क्रोध में आकर कर दी थी पत्नी की हत्या

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कोंच(जालौन) : 29 अप्रैल को 35 बर्षीय एक महिला शव नदीगांव कस्बे पुराने बस स्टैंड के समीप मिला था जिसमे महिला के पति मनोज कुमार द्वारा नदीगांव थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात वाहन द्वारा उसकी पत्नी सरिता वर्मा की टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। वही मृतिका के पिता भूपनारायण निवासी ग्राम भेंपता थाना कैलिया ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मृतिका के ही पति सहित 5 अन्य लोगो पर हत्या करने की आशंका जताई थी। जिसमे शनिवार को थाना पुलिस ने उच्चधिकारियों के निर्देशन में घटना का खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रेस नोट में बताया कि पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। 28 अप्रैल को पति मनोज दीनदयाल के पुत्र मुकेश का 30 अप्रैल को ठीका लग्न था। जिसमे मनोज कुमार जाना चाहता था लेकिन पत्नी सरिता न जाने की जिद पर अड़ी थी और झगड़ा करने पर उतारू थी तभी गुस्से में आकर मनोज कुमार ने चारपाई की सिरवा से सिर में मार दिया था जिससे सरिता की मौके पर ही मौत हो गयी और उसको मारुति वेन से ले जाकर सरिता के शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार आलाकत्ल बरामद करते हुए धारा 304 व 201 में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।




