पीलीभीत

खेत की जुताई करवाते समय हैरों से कटा किसान का पैर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गजरौला। थाना क्षेत्र के रिछौला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा के किसान श्यामाचारण पुत्र श्री नकू लाल मजदूरी पर ट्रेक्टर से शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे अपना खेत जुतवाने गए थे। किसान नीचे उतर कर ट्रैक्टर के हैरो की सेटिंग कर रहे थे तभी अचानक ट्रेक्टर ड्राइवर मुनेंद्र पाल पुत्र श्री मेवा राम निबासी ग्राम देवीपुरा ने ट्रैक्टर आगे की ओर बड़ा दिया ओर किसान को सँभालने का मौका नहीं मिला पाया जिससे किसान के पैरों पर हैरो चड़ गया और उनका एक पैर कट गया। पैर कटने से किसान गश खाकर खेत में ही गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में परिजन उसे उठाकर घर ले गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए किसान का इलाज शहर में स्थित एक निजी अस्पताल मे चल रहा है। फिलहाल ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button