सहारनपुर

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर 25 जुलाई को करेंगे गन्ना भवन प्रदर्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। पेपर मिल रोड कार्यालय पर किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपए कुंतल कराने गन्ना भुगतान व ब्याज दिलाने गन्ना किसानों से दुलाई किराया समाप्त कराने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 25 जुलाई को गन्ना भवन सहारनपुर का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन करेगा।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राव राजा खान रविंद्र चौधरी गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अशोक मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव ऋषि पाल प्रधान गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव जिला मंत्री महबूब हसन जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट अजीत सिंह प्रधान रविंद्र प्रधान प्रदेश सचिव राजा सोनू सुधीर आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button