गम के दरिया में डुबोकर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
क्यों होते हो खफा
वादा तो निभा,
तेरी इसी अदा पर
हुए हम फिदा,
ऐसा क्या हुआ,बताया नहीं
छोड़कर चल गया
तोड़कर वादा
सामने से निकल गया
तेरी ये हरकत,ये वेवफाई
मुझे रास न आई
टूटे दिल को तूने दिया
ये कैसी दवाई
मकसद नहीं था
ऐसा कहीं से मेरा
न जाने जुबां
कैसे फिसल गया
तोड़कर वादा
सामने से निकल गया
टूट गये अरमां
मर गई ख्वाहिशें
हो गई तन्हा
जवां हुए किस्से
कैसे जी पाऊंगी
वेवफाई का दर्द लेकर
निकला सफाक सा बदन लिए
गम के दरिया में डुबोकर
कुछ सोचकर ऐसा
मेरा दिल दहल गया
तोड़कर वादा
सामने से निकल गया
मैंनें जैसी प्रीत निभाई
वैसे नहीं कोई निभाएगा
जब-जब आएगी याद मेरी
तू बहुत पछताएगा
क्या देखा तूने मुझमें
तेरे बहक गए कदम
तोड़कर वादा तुम
मुझसे दूर हुए सनम
आंखों से आंसू क्या निकले
दरिया समा गया
बीच मझधार में छोड़कर
कहां चला गया
कभी फूल थी तेरी नज़रों में
बेरहमी से मसल गया
तोड़कर वादा
सामने से निकल गया
क्यों होते हो खफा
वादा तो निभा
तेरी इसी अदा पर
हुए हम फिदा
ऐसा क्या हुआ,बताया नहीं
छोड़कर चल गया
तोड़कर वादा
सामने से निकल गया
…………………………………….
सम्पर्क सूत्र
राजेंद्र कुमार सिंह
लिली आरकेड,फलैट नं-101
इंद्रानगर,वडाला पाथरडीह रोड
मेट्रो जोन,नाशिक-09,ईमेल: rajendrakumarsingh4@gmail.com




