खाना-खजानाविविध

गर्मी से राहत दिलाएगी खसखस की 2 टेस्टी एंड हैल्दी ड्रिंक्स

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गर्मियों में ठंडा-ठंडा शरबत व ठंडाई पीने का अलग ही मजा है। इससे शरीर को ठंडक मिलने के साथ थकावट दूर होती है। वहीं आज हम आपके लिए खस से शरबत व ठंडाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह पीने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करेगी। तो आइए जानते हैं ये 2 हैल्दी ड्रिंक्स बनाने की रेसिपी…

1. खस शरबत

सामग्री

खस एसेंस- 1 छोटा चम्मच

चीनी- 4 कप

पानी- 3 कप

हरा फूड कलर- 1-2 छोटे चम्मच

विधि

. पैन में पानी और चीनी डालकर मिलाएं।

. चीनी को धीमी आंच पर गाढ़ा व पानी में घुलने तक पकाएं।

. अब इसमें हरा फूड कलर और खस एसेंस मिलाएं।

. तैयार मिश्रण को साफ व सूखी एयर टाइट बोतल में भरें।

. आपका होममेड खस शरबत सीरप बनकर तैयार है।

. अब एक गिलास में 1,1/4 खस सीरप और 1/2 गिलास पानी मिलाएं।

. बर्फ से गार्निश करके ठंडा-ठंडा खस शरबत सर्व करें।

2. बादाम खसखस ठंडाई

सामग्री

खसखस- 50 ग्राम

खरबूजा-तरबूज के बीज- 25 ग्राम (रातभर भिगी और छिली हुई)

बादाम- एक छोटी कटोरी (रातभर भिगी और छिली हुई)

गुलाब जल- 100 मिली

छोटी इलायची- 1 छोटी कटोरी

साबुत काली मिर्च- 1 छोटी कटोरी

केवड़ा जल- 2 छोटे चम्मच

गुलाब की पत्तियां- 20 ग्राम

शक्कर- 2 बड़े चम्मच

पानी- 1 कटोरी

दूध- 1 गिलास

विधि

. सबसे बादाम, खरबूजा-तरबूज के बीज, छोटी इलायची, खसखस, साबुत काली मिर्च मिक्सी में पीस लें।

. अब पैन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर चाशनी बनाएं।

. तैयार चाशनी में पिसा हुआ बादाम का पिसा मिश्रण डालकर 15 मिनट तक उबालें।

. फिर इसे छान लें।

. मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें केवड़ा जल, गुलाब जल मिलाकर बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।

. अब 1 गिलास ठंडे दूध में 2 बड़े चम्मच बादाम का पेस्ट डालकर मिलाएं।

. फिर इसे बर्फ से गार्निश करके सर्व करें।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button