महाराष्ट्र

गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट यात्रियों को बिना पासपोर्ट के ले गई ढाका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई : मुंबई से असम की राजधानी गुवाहाटी जा रहे इंडिगो के एक विमान का मार्ग गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण ढाका की ओर परिवर्तित करना पड़ा। एयरलाइन ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है। इंडिगो ने बताया कि विमान को उसके गंतव्य तक ले जाने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक समूह की व्यवस्था की जा रही है।
उसने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की उड़ान 5319 का मार्ग गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण बांग्लादेश के ढाका की ओर परिवर्तित करना पड़ा। संचालन संबंधी वजहों से ढाका से विमान को गुवाहाटी ले जाने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक समूह की व्यवस्था की जा रही है।’’
एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को लगातार जानकारियां दी जा रही हैं और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया है। गुवाहाटी जाने वाली उड़ान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शनिवार को कहा कि ‘‘घने कोहरे’’ के कारण विमान को ढाका ले जाया गया है।
सभी यात्री विमान के भीतर हैं क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने कहा, ‘‘मैंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई 5319 ली। लेकिन घने कोहरे के कारण विमान गुवाहाटी नहीं पहुंच सका। इसके बजाय वह ढाका में उतरा। अब सभी यात्री बिना पासपोर्ट के बांग्लादेश में हैं, हम विमान के अंदर बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button