लखनऊ

गोंडा में सिलेंडर फटने दो घर धराशायी, आठ लोगों की मौत

सात लोग गम्भीर, भेजे गये अस्पताल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक घर में खाना बनाते समय गैंस सिलेंडर अचानक फट गया। हादसा इतना भयानक था कि दो घर जमींदोज हो गए। इस हादसे दोनों घरों के 15 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 8 की मौत हो गई। 7 अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि मलबे में अभी भी एक बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी से मलवा हटाया जा रहा है। घटना को लेकमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के उपचार में कोई कोताही न किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने का भ निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 4 बच्चों के शवों को निकाला गया है। जबकि 7 को अस्पताल भेजा गया है। एसपी और उप जिलाधिकारी के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button