मथुरा

गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के निर्देशन में थाना सुरीर पुलिस व स्वाट टीम को कामयाबी मिली है। प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र कुमार व स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने भदनवारा के जंगल में हुई गोकसी की घटना में वांक्षित अभियुक्त शाकिब पुत्र अकील निवासी फैसलाबाद थाना नगर कोतवाली बुलंदशहर को तेहरा सर्विस रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा , 2 जिन्दा तथा 1 खोखा कारतूस, छोटा लोडर टेम्पू ,1 गडासा व 2 रस्सी के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस की गोली से शकील घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button