मथुरा

गोवर्धन पुलिस ने गेस्ट हाउसों में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए 12 को किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन व एसपी देहात श्रीशचंद्र के नेतृत्व में सीओ गोवर्धन तारापुर द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर कथित दो गैस्ट हाउसों पर की गई छापेमार कार्यवाही में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस द्वारा छापे में पांच पुरुष व 5 महिलाऐं अपत्तिजनक स्थिति मे मिली जिनसे देह व्यापार का होना पाया गया है। दो संचालकों भी पकड़ा गया है। सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है । अभियुक्तगणों में मनीश शर्मा पुत्र रवि प्रकाश शर्मा निवासी कृष्णा पार्किग सेवा सदन थाने के पीछे गोवर्धन, राहुल पुत्र ईश्वर सिंह निवासी तूहिया थाना उद्योग नगर भरतपुर राजस्थान, संजय पुत्र पोहकर सिंह निवासी राधिका विहार फेश -2 थाना कोतवाली मथुरा, रसीद खान पुत्र मंगल  फकीर  निवासी जुनसुटी थाना हाईवे मथुरा, विष्णु सिह सैनी पुत्र चिम्मन निवासी गुंडवा थाना सेवर जिला भरतपुर, विरजो पुत्र सरन निवासी डाहरौली थाना बरसाना मथुरा, नवीन गोस्वामी पुत्र राधा बल्लभ गोस्वामी  निवासी हरदेव गली दसविसा कस्वा गोवर्धन व पांच महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से 8 अदद मोबाइल फोन, 4 मोटर साईकिल, नगद धनराशि 14210 रुपये, 4 पर्स, 4 आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, 2 हाथ की घडी, 2 पहचान पत्र व अन्य सामान मिला है। कार्यवाही में रविकान्त पारासर क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक संगीता चैधरी आदि पुलिस फोर्स था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button