गोवा

गोवा में फिर बढ़ा कर्फ्यू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पणजी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते गोवा में 7 जून तक सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। 31 मई तक पिछली बार कर्फ्यू बढ़ाया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी घोषणा की थी। बता दें कि इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से देश जूझ रहा है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अधिकतर राज्यों में लगातार लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू बढ़ाया जा रहा है।
इससे पहले 9 मई से 23 मई तक सख्त, राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाया था। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया था कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और किराना दुकानें 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं दवा की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी के चलते अनलॉक करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई है। इस दौरान हुई 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की आंकड़ा 3,22,512 हो गया है। वहीं, 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है। दैनिक सकारात्मकता कर लगातार पांचवे दिन भी 10 फीसद से नीचे 8.36 दर्ज की गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button