उत्तर प्रदेशगाजीपुर
ग्राम पंचायत अधिकारी घुंस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र के भगीरथपुर गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी सेक्रेटरी विनय कुमार यादव को पांच हजार रूपया धूंस लेते रंगेहाथ पकड़े जाने से क्षेत्र में खलबली मच गयी। मामला भगीरथपुर के ग्रामप्रधान संतोष शर्मा ने गांव में पंचायत भवन निर्माण कराया गया जिसमें मजदूरी के 53 हजार 6 सौ 56 रूपये बकाया था। जिसके भुगतान करने के लिए सेक्रेटरी विनय कुमार यादव ने दस हजार रूपये घुंस नही देने पर भुगतान नही करने के जिद पर अड़ा रहा और कई दिनो से मजदूरो का भुगतान रोक रखा था। जिसपर तंग आकर संतोष शर्मा ने इसकी सूचना एंन्टी करप्शन टीम वाराणसी को दी। जिसपर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व जमानियां आयी और अभियुक्त को 5 हजार रूपयें नगद लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जिसका मुकदमा थाना जमानियां में दर्ज कर दिया गया।




