मथुरा

चर्चिता गौतम व स्मृति गौतम को डीएम ने किया सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। चर्चिता गौतम नायब तहसीलदार व स्मृति गौतम पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का बीएसए कालेज में जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। चर्चिता गौतम पुत्री योगेश गौतम मूलनिवासी कारब को नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त हुए अभी कुछ ही माह हुए हैं कि उसके बाद गौतम समाज की दूसरी प्रतिभा हनुमान नगर निवासी स्मृति गौतम पुत्री डॉक्टर देवकीनंदन गौतम मूल निवासी बरहन ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्णन कर समाज व जनपद का नाम रोशन किया है।

स्मृति गौतम ने केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी से हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी एवं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बरेली से बीटेक परीक्षा अच्छी मेरिट के साथ उत्तीर्ण की गत दिऩ़ो आये परीक्षाफल में उनका पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पद पर चयन किया गया है।

चर्चितागौतम व स्मृतिगौतम की अभूतपूर्व सफलता पर अवकाश प्राप्त मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम गौतम बीएस ए कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा, विजय कुमार गौतम पूर्व निदेशक एमडीएमसी,अनिल गौतम नेत्रपाल गौतम हुकम सिंह शिक्षण संस्थान के निदेशक त्रिलोकी नाथ गौतम, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ सुभाष बाबू, गौतम पन्नालाल गौतम ओंकार सिंह गौतम भगवती प्रधान तपेश गौतम शिक्षक नेता नरेंद्र कृष्ण गौतम सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button