चित्रकूट

चित्रकूट में बुंदेली सेना ने की शांति की अपील

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बोले- न जीत की खुशी मनाएं न हार का गम, बनाएं रखें शांति और संयम

चित्रकूट। 10 मार्च को परीक्षा की घड़ी है। चाहे चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी या उनके समर्थक हों या फिर चुनाव हारने वाली टीम। सभी को शांति और संयम की जरूरत होगी। समर्थक धैर्य बनाएं। न जीत की खुशी मनाएं, न हारने का गम रखें। लोकतंत्र का सभी को सम्मान करें। यह कहना है बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह का।

अजीत सिंह ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर लोगों से शांति व संयम की अपील की है। बताया, दलों की नीतियों और मुद्दों के आधार पर प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं। हजारों की तादाद में समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में गांव-गांव गली-गली प्रचार किया है।

अब चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आना है। चुनाव में जिले से जीतना कुल 2 प्रत्याशियों को है। ऐसे में हारने वालों का प्रतिशत ज्यादा होगा। चित्रकूट जिले में 2 विधानसभा हैं। 2 विधानसभाओं में 20 प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजित सिंह ने अपील की है। चाहे चुनाव जीतने वाले हों या फिर चुनाव हारने वाले हों, सभी को शांति व संयम का पालन करना होगा।

विशेषकर दलों के कार्यकर्ता व समर्थक न जीत की खुलेआम खुशी मनाएं, न हार में गमगीन हों। हारना और जीतना तो जीवन की परिपाटी है। लोकतंत्र का सभी सम्मान करें और आगे की तैयारी शुरू करें। जो आज हारेंगे हो सकता है कि अगले 5 साल बाद वही विजयी हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button