उत्तर प्रदेशमथुरा

चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता से कराएं : डीएम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की तैयारियों के संबंध में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि समय से सभी अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में पहुॅचकर सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त कराना सुनिश्चित करें। 19 जोनल एवं 119 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिये हैं आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन कराया जाये और चुनाव शांति एवं निष्पक्षकता से पूर्ण कराया जाये। उन्होंने बताया कि जनपद में 860 मतदान केन्द्र एवं 2155 बूथों पर मतदान प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक किया जायेगा। डीएम ने सभी चुनाव में लगे मजिस्ट्रेट को मय वाहन सहित 28 अप्रैल 2021 को समय से अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुॅचने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित थानों पर सम्पर्क कर पर्याप्त पुलिस बल तथा चुनाव में बाहर से आये अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय से लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर पानी, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह, गोवर्धन राहुल यादव, महावन कृष्णा नन्द तिवारी, छाता हनुमान प्रसाद मौर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button