पीलीभीत

जंगल के किनारे से काटे गए आम के हरे पेड़ वन विभाग सोता रहा कुम्भकर्णी नींद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पीलीभीत : थाना गजरौला कला माला रेन्ज की गढ़ा वीट के चंद कदमों की दूरी पर आम के पेड़ों का अवैध कटान किया गया। लेकिन वन विभाग को अवैध कटान की भनक तक नहीं लगी एक तरफ पूरा संसार कोरोना महामारी में आक्सीजन पाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है वहीं दूसरी तरफ माफिया हरे पेड़ों का धड़ल्ले से अवैध कटान कर रहे हैं और अपनी मोटी कमाई कर रहे हैं उन्हें किसी भी शासन या प्रशासन का कोई भय नहीं क्योंकि आम के पेड़ों का कटान गजरौला से बैजूनागर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर जंगल के पास होता रहा है लेकिन प्रशासन आम के पेड़ों के कटान को रोकने में नाकाम रहा है। वहीं पूरनपुर समाजकीय वन रेंजर मोहम्मद अयूब ने बताया है कि पेड़ों की कटान की जानकारी नहीं है तथा जांच कराई गई। अवैध कटान किया गया है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और क्षेत्रीय दरोगा को भेजकर जांच कराते हैं। बाबूराम वर्मा मौके पर पहुंचकर जांच की तो आम के पेड़ जंगल के पास खेत में कटे हुए के हरे पेड़ो के अवशेष मिले जिसके बाद जांच पड़ताल करने की बात कही और बताया कि जिसने भी काटे हैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button