जनपद में 91 नये कोरोना संक्रमित, अब तक 135 की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में संक्रमितो की संख्या कम निकली। जिसमे कुल 91 ही कोरोना संक्रमित निकले। सरकारी आंकड़ो में अभी तक 135 की मौत कोरोना से होना बताया जा रहा है। शुक्रवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में शमसाबाद में कुल तीन कोरोना पॉजिटिव निकले । वहीं विकास खंड राजेपुर क्षेत्र में कुल 7 कोरोना संक्रमित पाए गये। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र में कुल दो ही कोरोना संक्रमित निकले। मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र में कुल पाँच कोरोना संक्रमित निकले। कमालगंज विकास खंड क्षेत्र में कुल 4 संक्रमित निकले , कायमगंज विकास खंड क्षेत्र में कुल 15 मरीज संक्रमित निकले। विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र में कुल 36 कोरोना पॉजिटिव पाए गये, अन्य जगह से आये 19 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। कुल मिलाकर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 13०३आ पंहुची है। सभी तक कुल 135 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित होकर अपनी जान गवा चुके है। जिले में अब तक 9083 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है।




