कला-साहित्यविचार

जय हनुमान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भूलो ना अपना बल हे हनुमंत बलबीरा

आया  रोग जगत में  हरो सब की पीरा

टूटता धीरज आँखों  में  आंसू की धारा

त्राहि-त्राहि मची  प्रभु पुकारे  जग सारा

भूलो ना अपना बल हे हनुमंत बलबीरा

आया रोग  जगत में हरो  सब की पीरा

राम दूत नाम तेरा हेअतुलित बल धामा

भास्कर को खाने वालेअंजनी के लाला

मांगे  जगत  शरणम दो प्रभु जी सहारा

आया रोग  जगत  में हरो सब की पीरा

भूलो ना अपना बल हे हनुमंत बलबीरा

विनती करे  राठौर प्रभु  तुमसे  बारंबार

लिखकर  पीड़ित  शब्दों   से  नमस्कार

विनती स्वीकार करे हे अंजनी के लाल

चले आओ प्रभु  जल्दी  पवन की चाल

टूटती सांस  कोई ना जग में प्रभु हमारा

आया  रोग  जगत  में हरो सब की पीरा

भूलो ना अपना बल हे हनुमंत बलबीरा

 महेश राठौर सोनू

 गांव राजपुर गढ़ी 

जिला मुजफ्फरनगर 

उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button