जरूरतमंदों का सहारा बना इंकलाब फाउंडेशन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । जिले में इंकलाब फाउंडेशन के द्वारा लगातार भोजन वितरण कार्यक्रम जारी है रविवार को युवाओं के द्वारा 48 वें दिन भोजन वितरण जारी रहा युवाओं ने और भी ऊर्जा के साथ लोगों तक भोजन पहुँचाया रविवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर भोजन वितरण किया गया गांवों में राशन किट भी पहुचाएं गए है ।इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि लगातार हम जरूरतमंदों में भोजन वितरण कर रहे हैं मरीजों और उनके परिजनों तक भी भोजन पहुँचाने का कार्य हमारी युवा टीम कर रही है इसके साथ ही मंगलवार से हमारी टीम उन्ह बच्चों में कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर व अन्य सामग्री का वितरण करेगी जो पढ़ना चाहते हैं लेकिन पढ़ाई के साधनों की कमी की वजह से वह पढ़ नही पाते हैं ऐसे छात्रों में हमारी संस्था स्टेशनरी का वितरण करेगी जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि हर बच्चा शिक्षित हो यह अभियान एक माह तक चलेगा !इंकलाब फाउंडेशन के संरक्षक रजनीश पांडेय नंदन ने कहा कि हमारी टीम जरूरतमंदों तक पहुँच कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करती है और उनकी हर सम्भव मदद करती है हमारा उद्देश्य यही है कि हर कोई शिक्षित हो और कोई भी भूखा न रहे इसी संकल्प के साथ हमारा फाउंडेशन कार्य कर रहा है ।
संरक्षक रोमी शुक्ला ने कहा कि इंकलाब फाउंडेशन द्वारा मंगलवार से हर बच्चें को शिक्षित करने के अभियान की शुरुआत की जाएगी जरूरतमंद बच्चों को जिस भी स्टेशनरी समान की जरूरत होगी उसको मुहैया कराया जाएगा और भोजन वितरण का कार्य भी जारी रहेगा ।




