प्रतापगढ़
जल भराव को लेकर नगर पंचायत सिटी का किया गया घेराव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कटरा मेदनीगंज प्रतापगढ़ : नगर पंचायत सिटी वार्ड नंबर 11 कजियाना मोहल्ला सय्यदन कई महीनों से जलभराव है, आज समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सद्दाम अहमद की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कच्चा निर्माण कराने का, और एक महीने बाद नाला बनवाने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव खत्म किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सभासद फरजाना सलमानी, शकील कुरेशी, शहजाद सलमानी, शहीद खान, अमीना बेगम, छोटन, गुड्डू, नसीम, समीम और भारी संख्या में महिलाऔर पुरुष मौजूद रहे।




