जहरीली शराब प्रकरण मौत की संख्या में हुई बढ़ोतरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पवई-आजमगढ़। पवई विकासखंड के मित्तूपुर बाजार में जहरीले शराब पीने से हुई मौतों के आंकड़ों में लगातार तीसरे दिन घटता नही दिख रहा। जंहा मौतों के आकड़ो को प्रशासन की तरफ से पूर्णतया झुठलाय जाने का शत प्रतिशत प्रयास किया जा रहा है। वहीस्थानीय जनता बुद्धवार को पुलिस चौकी का घेराव की और पथराव की लेकिन मामले को ज्यादा तूल पकड़ता देखा कुछ लोगो को शांत कराया और बताया की प्रकरण में सम्मिलित किसी भी तरह के व्यक्ति हो चाहे वह प्रसाशनिक अभिव्यक्ति ही क्यो न हो उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी जिस तरह से पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे से मौत का व्यापार हो रहा था उसमें पुलिस की नकामीयत को सीधे बता रही है । कि प्रदेश की पुलिस का क्या हाल है उपरोक्त अभी तक सूचना मिलने तक मृत व्यक्तियों में राजेश सोनी उम्र 29 वर्ष ,निवासी मित्तूपुर,लालता उम्र 45 वर्ष निवासी सौदमा,मुन्ना (32) और पिंटू (35) वर्ष निवासी राजेपुर, रीखु निषाद (60) निवासी देवसरा बलईपुर,पुरषोत्तम (50),रामभुवन (45), लालमन वा निक्कू केवट (40) निवासी बलईपुर,रोहित (25),तीरभुवन (45) निवासी चकिया,सत्यनारायण तिवारी निवासी हड़िया मेवालाल (20),तालिब (25) निवासी मोहिद्दीनपुर, लालचंद (46) निवासी भुलेसरा शामिल है वही कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच का सामना कर रहे है । जिसमे रवि (25), और रामफेर( 47) के साथ अन्य सम्मिलित है।




