कला-साहित्यविचार
जाग रहा है कोई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
है रात सोई सोई, पर जाग रहा है कोई,
बीती यादों से अपनी, भाग रहा है कोई।
खूंटी पर टँगे टँगे बीत गई सदियां कई,
कपड़ों से पुरानी धूल झाड़ रहा है कोई।
कभी बहता हुआ इक रास्ता था दिल,
वीरानियों से छुपकर ताक रहा है कोई।
चाँद भी थककर सोया रहनुमाई न हुई,
जुगनुओं का मशगला माप रहा है कोई।
मरी खप्पर में भी देखो कैसे आई दरार,
चुहचहाते पानी से जख़्म नाप रहा है कोई।
बिखरी हुई खामोशी में गम का साज बजा,
झूठ की थाप,तरानों पर नाच रहा है कोई।
खुद के साए का खौफ कुछ यूँ रहा तारी,
ज़िस्म के भीतर पूरी रात साल रहा है कोई।
सूरत ए हाल का लब्बोलुआब ये है साहिब,
सहमा सहमा सा जिंदगी काट रहा है कोई।
ज्योति धाकड़,आगरा उ0प्र.0
मो0 न0-9479627700




