उत्तर प्रदेशगोंडा
जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 313/21, धारा-307,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जोगिन्दर सोनकर को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 27.04.2021 को वादी रामसेवक सोनकर पुत्र रामसूरत सोनकर नि0 मादे मिश्रजोत थाना को नगर जनपद गोण्डा की पत्नी को आपसी-विवाद के चलते जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।




