उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उतरौला,बलरामपुर। अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ राजकीय बालिका इंटर कालेज आज शासन प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है,जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं।पुराना भवन इतना जर्जर हो चुका है जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।राजकीय बालिका इंटर कालेज शहर के बीचों बीच स्थित है। यह शहर का इकलौता राजकीय बालिका इंटर कालेज है, जहां हजारों की संख्या में छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। परन्तु इसका जर्जर भवन आज छात्राओं के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। 1875मे बने इस भवन को लगभग सवा सौ साल बीत चुके हैं। इस भवन में पहले तहसील के कार्य का संचालन होता था।श्यामा प्रसाद मुखर्जी चैराहे के पास तहसील भवन बनने के बाद इस पुराने भवन में राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थापित है। यह पुरानी भवन पूरी खपरैल की छत पर बनी है ,जो वर्तमान समय में टूट टूट कर गिर रही है। खपरैल के ऊपर घास फूस उगी होने से विषैले जीव जंतुओं की भरमार है।इस पुराने तहसील भवन को शिक्षा विभाग में हस्तांतरित करने की मांग क्षेत्र के बुद्धिजीवी व समाजसेवियों ने काफी अरसे से करते आ रहे हैं परन्तु शासन प्रशासन की ओर से इस भवन को हस्तांतरित करने में शिथिलता बरती जा रही है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गोविन्द राम ने बताया कि इस विषय के संबंध में जिलाधिकारी के साथ बैठक की गई है उन्होंने शासन को पत्र लिखा है हस्तांतरित होकर बजट आने के बाद भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button