बांदा

जारी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। जनपद के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां सती जावित्री के पावन धाम ग्राम जारी में लखन लाल शुक्ला पत्नी सहित चारों धाम भ्रमण उपरांत चारों धाम पूजा व सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का अयोजन किया गया। जिसमें श्रीधाम व्रंदावन धाम से पधारे भागवत व्यास आचार्य पं. श्री कमल नयन शरण जी महाराज द्वारा अमृत मयी कथा का रसपान भागवत भक्तों को कराया गया। जिसमे प्रथम दिवस में कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भागवत भक्त व महिलाएं उपस्थित रहीं।

श्री मद्भागवत महापुराण पाठ एवं पूजन आचार्य पं. श्याम जी शुक्ल, व श्री धाम वृंदावन से आए हुए संगीत कलाकारों के द्वारा सुंदर भजन संध्या का कार्यक्रम प्रदीप कुमार पाण्डेय गायन व आर्गन प्लेयर, रंजीत कुमार तबला वादन, प्रवीण कुमार पैड प्लेयर, अमित कुमार श्री धाम वृंदावन से पधारे सुंदर सुंदर झांकियों की प्रस्तुति एवं सुविख्यात संगीत कलाकारों के द्वारा अपनी सुमधुर आवाज से संपूर्ण पंडाल को कृष्ण में व श्री धाम वृंदावन बना दिया।

कथा के मुख्य यजमान श्रीमती सुदामा देवी लखन लाल शुक्ला ने अपने परिवार, रिश्तेदारों व मित्रों के साथ अमृत मयी भागवत कथा का रसपान किया। कथा में मुख्य रूप से कुंज बिहारीशुक्ला, गौरी शंकर तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी पत्रकार, रामसखा शुक्ला, दिनेश कुमार रज्जू, इं. अनंत कुमार, विष्णु कुमार अवर अभियंता विद्युत विभाग, लकी, कामता दुबे आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button