जिलाधिकारी ने कोतवाली पर बन रहे महिला बैरक व सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बबेरु/बांदा।बबेरू कोतवाली पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल के द्वारा अचानक कोतवाली के पीछे खाली जमीन में बन रहे, महिला बैरक पर विधायक निधि से बुंदेलखंड विकास निधि के द्वारा बैरक व सामुदायिक भवन बनाए जा रहे हैं। जिसका निरीक्षण करने के लिए अचानक पहुंच गए, और निर्माण की गुणवत्ता देखी जिसमें ईटा बीम व वर्कशाप सही ना होने की वजह से एक्सीएन के ऊपर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिलाधिकारी अनुराग पटेल के द्वारा बताया गया, की मेरे द्वारा खदान पेयजल परियोजना का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। तभी जानकारी हुई कि, बबेरू कोतवाली के पीछे महिला बैरक बनाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने के लिए आए थे। कुछ कमियां पाई गई हैं, एक्सईएन के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम, कोतवाली प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय,खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात कुमार द्विवेदी सहित बबेरू कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।




