जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में नहीं रखा जा रहा दो गज दूरी का ध्यान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। जनपद के जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर में हो रही कोविड-19 की जांच में जमकर उड़ाई जा रही 2 गज दूरी की धज्जियां जी हां जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में होने वाली कोरोनावायरस की जांच के प्रति जागरूकता या अस्पताल स्टाफ द्वारा नहीं कराया जा रहा 2 गज दूरी का पालन जनपद में कोरोनावायरस तेजी के साथ फाइल ने के साथ-साथ शासन व प्रशासन जागरूकता अभियान भी चला रहा है परंतु जनपद के जिला अस्पताल में पाने वाले तीमारदार व मरीज कोरोनावायरस की जांच के बगैर किसी भी बीमारी की जांच नहीं हो पा रही है सर्वप्रथम कोरोनावायरस की जांच होने के पश्चात डॉ मरीजों को देखने का काम बखूबी कर रहे हैं परंतु जिस कमरे में कोरोनावायरस की जांच हो रही है वहां पर ना तो 2 गज दूरी का ध्यान रखा जा रहा है और ना ही शासन के गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है लोग इतना सटकर आपस में खड़े हुए हैं कि जैसे मानो उन्हें कोरोनावायरस बीमारी का भाई ही नहीं है हालांकि अस्पताल प्रशासन भी क्या करें लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ वह शासन द्वारा गाइडलाइन भी बता रहे हैं परंतु मरीज व तीमारदार जांच कराने की होड़ में 2 गज दूरी का ध्यान भी नहीं रख पा रहे हैं क्या ऐसी स्थिति में कोरोनावायरस अपना पैर पसारे गा या फिर लोगों द्वारा शासन की गाइडलाइन पालन करने पर कोरोनावायरस को बढ़ने से रोका जा सकता है।




