उत्तर प्रदेशकन्नौज

जिला जेल में कैदियों को प्रतिदिन पिलाया जाएगा काढ़ा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कन्नौज।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा  जनपद न्यायाधीश जनपद न्यायालय कन्नौज के आदेश अनुसार  नीतिका राजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा जिला कारागार जनपद कन्नौज में अंडर ट्रायल  Prisoners को विधिक सहायता के संबंध में तथा कोविड-19 महामारी के दौर में किस प्रकार अपने आप को सुरक्षित रखें इस विषय पर जानकारी दी गई जेल अधीक्षक द्वारा सचिव को यह बताया गया कि कि वर्तमान में कारागार में 808 कैदी हैं जिसमें से 756 पुरुष 52 महिलाएं और 5 बच्चे हैं तथा कोई भी महिला कैदी वर्तमान समय में गर्भवती नहीं है  नितिका राजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार के जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि सभी  कोरोना संक्रमित कैदियों व 60 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को प्रतिदिन काढ़ा पिलाया जाए तथा उनका अधिक ध्यान रखा जाए। अन्य कैदियों का भी इस महामारी के दौर में ध्यान रखा जाए तथा उनकी सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों की नियमित जांच कराते रहे मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन कराते रहें तथा सचिव द्वारा सभी बंदीयो को प्रतिकर योजनाओं तथा निशुल्क विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा साथ ही बंदियों को यह जानकारी दी गई कि जिन बंदियों के पास अपने केस की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता मौजूद नहीं है तो जेल अधीक्षक के माध्यम से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करवा कर अपने केस की पैरवी करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button