उत्तर प्रदेशमऊ

डायल 112 के जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत दरोगा चालक समेत तीन लोग घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद में शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ‌भदसामानोपुर गांव के पास डायल 112 वाहन से अनियंत्रित ट्रक को बचाने के दौरान हाईवे पर खड़े चार मोटरसाइकिल सवारों को रौद दिया। जिसमे एक युवक की सदर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  जबकि  तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही 112 डायल चालक और एसआई को भी गंभीर चोट लग गयी । सूचना के बाद मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने घायलो को उठा उठाकर सीएचसी भेजवाया ।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ जहां सभी घायलों को गम्भीर हालत देख  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो‌ गई।

बताया जाता है कि  ग्राम सभा तड़ियाव मे मारपीट की सूचना पर 112 नम्बर पुलिस शुक्रवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घटना स्थल पर जा रही थी। इसी दौरान भदसामानोपुर पहुंची ही थीं सामने से अनियंत्रित ट्रक आ रही जाने के बाद बचाने के चक्कर मे ड्राइवर ने गाड़ी साइड किया वहां पहले से दो मोटरसाइकिल लेकर अंधेरे सड़क पर अभिमन्यु,अंशु, नरसिंह एवम अजय खड़े थे सभी घोसी कोतवाली के निबिहा बड़राव के निवासी हैं।112 नम्बर की गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे अभिमन्यु पुत्र रमेश की मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य तीनो युवक बुरी तरह घायल हो गए।वही 112 नम्बर के ड्राइवर हरेंद्र के सीने में एवम एसआई अगम सिंह को गंभीर चोटे लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button