डीएम ने किया मतदान केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा का निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बहराइच । जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत मतदान केन्द्र संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवन, खिड़की-दरवाज़ों, पेयजल, शौचालय, रैम्प, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि का अवलोकन किया तथा मतदान केन्द्र तक आने-जाने वाले रास्तों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आईएएस, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, जिला सांख्यिकीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक हरगोविन्द, क्षेत्रीय लेखपाल शैलेन्द्र श्रीवास्तव व महेन्द्र मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।




