मऊ

तमसा घाट पर रोटरी क्लब मऊ ने निःशुल्क आकस्मिक चिकित्सा शिविर एव भुला भटका केंद्र कैंप का किया आयोजन।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद में पावन पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर आज रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन की तरफ से गाय घाट तमसा नदी के तट पर निःशुल्क आकस्मिक चिकित्सा शिविर एव भुला भटका केंद्र कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह एव सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कुंवर मित्रेश सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर बोलते हुए सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कुंवर मित्रेश सिंह ने सबसे पहले सबको छठ पूजा की सबको ढेर सारी शुभकामनाये तथा रोटरी क्लब को धन्यवाद् देते हुए बोले की यहाँ पे आपातकाल चिकित्सीय व्यवस्था तथा एम्बुलेंस की उपलभ्धता एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। आगे रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया की रोटरी क्लब की एक मुहीम है की हमेशा जागरूकता तथा जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है आज उसी सिलसिले में यहाँ पे ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लोगो के लिए दवा ,एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर की एक टीम भी मौजूद है तथा किसी भी आपातकालीन अवस्था के लिए  ये लोग तैयार है। अंत में डॉ सिंह ने रोटरी क्लब और एस०एन०एच० परिवार के सभी लोगो का धन्यवाद देते हुए कहा की आज इस त्यौहार के मौके पर ये लोग एक जनसेवा के लिए उपस्थित हुए जो की एक बहुत ही सरहानीय कार्य है। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सचिन्द्र सिंह ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन प्रदीप सिंह रहे। इस मौके पर रोटेरियन डॉ सुजीत सिंह रोटेरियन अजित सिंह रोटेरियन शैलेन्द्र मिश्रा रोटेरियन प्रतीक जायसवाल रोटेरियन सौरभ बरनवाल ,रोटेरियन तेज प्रताप तिवारी एव अमरनाथ सेवा समिति के सम्मानित सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button