बहराइच

तहसील महसी में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक आयोजित किये जा रहे अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के निर्देशानुसार तहसील महसी के सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी महसी रामदास द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच द्वारा चलाये जा रहे विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

उप जिलाधिकारी रामदास ने कार्यक्रम में मौजूद वादकारियों व आमजन को राजस्व विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं यथा वरासत, खतौनी, आय-जाति-निवास प्रमाण-पत्रों, आपदा के समय प्रदान की जाने वाली सहायता इत्यादि के साथ-साथ सभी प्रकार की पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही अधिवक्ता बन्धुओं से अपेक्षा की गयी कि तहसील आये हुए वादकारियों के वादों में विशेष रूचि लेकर वादों का निस्तारण करायें।

यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिखा यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व पीएलवी शान्ती पाण्डेय, सोनाली पाण्डेय, ऊषा आर्या व जयशंकर त्रिपाठी, अनूप तिवारी, रामनिवास, ननकऊ विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न स्थानों पर आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागयक किया गया तथा मूल अधिकारों, पुलिस द्वारा उत्पीड़न, बाल श्रम आदि के बारे में उनके अधिकारों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लीफलेट्स का वितरण किये जाने के साथ-साथ आमजन को कोविड-19 के सम्बन्ध मंे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु सचेत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button