प्रमुख-समाचार

तीन टैंकरों के साथ ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ महाराष्ट्र पहुंची

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई : गुजरात में जामनगर से तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ तीन टैंकर लेकर एक ट्रेन सोमवार को मुंबई के पास कलंबोली पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि करीब 44 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ 17 घंटे से अधिक समय में करीब 860 किलोमीटर दूरी तय करते हुए ट्रेन नवी मुंबई के कलंबोली पहुंची। प्रत्येक टैंकर में करीब 15 टन तरल ऑक्सीजन है। कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण तरल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे महाराष्ट्र में यह दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची है। पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 7 टैंकर में ऑक्सीजन लेकर 23 अप्रैल को विशाखापट्टनम से राज्य पहुंची थी। इनमें से चार टैंकरों को नासिक में और तीन टैंकरों को नागपुर में उतारा गया था। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित यह पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ है। रेलवे ने ट्रेन के सुगम सफर के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ तैयार किया। अधिकारियों ने बताया कि जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा तीन ऑक्सीजन टैंकरों की आपूर्ति की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button