उत्तर प्रदेशसहारनपुर

तीसरे जुमे पर अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अता की

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। मुकद्दस माहे रमजान के तीसरे जुमे में परंपरागत रूप से नमाज अदा की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया। जामा मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा ने कहा कि   कोरोना महामारी दौर  है। हमने पिछले जुम्मे को भी लोगों से अपील की थी कि अपने मोहल्लों व अपने घरों के आसपास जुमे की नमाज अदा करें। जमा मस्जिद में ज्यादा भीड़ ना करें।सरकार द्वारा कोरोना के बारे में जो भी गाईड लाइन जारी की गई है उसका पालन करें। आज भी सभी लोगों से अपील की गई है कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें। मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। जामा मस्जिद के अलावा शहर कुतबशेर मस्जिद, इस्लामियां इंटर कॉलेज, घंटाघर वाली मस्जिद,पुल कम्बोहान, खाता खेड़ी सहित जनपद सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। वहीं नमाज के बाद लोगों ने बाजार से जरूरत के सामान भी खरीदे। जिस कारण बाजारों में भी भारी भीड़ एकत्रित हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button