बलरामपुर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को मारी पीछे से टक्कर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आलोक कुमार 

बलरामपुर : उतरौला कोतवाली अंतर्गत महदयिया पेट्रोल पंप गोंडा उतरौला मार्ग के पास दिनांक 23-5-2021 की सुबह करीब 4:00 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जिसका नम्बर UP55R 6876 है के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क की बाई तरफ पटरी पर खड़ी ट्रक UP78AT 4121 के पीछे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बड़ी दुर्घटना होने से बच गई गाड़ी में केवल ड्राइवर ही सवार था ट्रक के पीछे अनियंत्रित होकर स्कार्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के आगे की छत क्षतिग्रस्त हो गई वही ट्रक के पीछे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो ड्राइवर को कुछ चोटे आई मौके पर महदयिया चौकी इंचार्ज पवन कनौजिया ने घायल ड्राइवर को एंबुलेंस उपचार हेतु भेजा एवं स्कॉर्पियो को साइड में करा कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। पेट्रोल पंप के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियो चालक काफी तेज रफ्तार में था और उसने अपना नियंत्रण खो दिया और साइड में खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर हुई जिससे तेज आवाज आई और हम सभी ने मौके पर आकर ड्राइवर को गाड़ी से निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिस पर समय रहते कोई अप्रिय घटना नही हुई। वही खबर लिखे जाने तक प्रभारी निरीक्षक उतरौला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते दोनो पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button