थानों पर लम्बित विवेचनाओं से सम्बन्धित विवेचकों का किया गया अर्दली कक्ष

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । दिनाँक 30-05-2021 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा पूर्व में जनपद गोण्डा की समीक्षा की गयी थी | जिसमे जनपद गोण्डा के थानों पर 24 लम्बित विवेचनाएं पायी गयीं थी | आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा सम्बन्धित विवेचकों का आज अर्दली कक्ष कर विवेचनाओं के लम्बित रखने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये | अर्दली कक्ष में सम्मिलित सभी विवेचकों को थानों पर लम्बित वारण्टों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों को अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये | साथ ही पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा नई बीट प्रणाली से सम्बन्धित निर्गत किये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करके निर्देश दिये गये | अर्दली कक्ष में पेशकार गिरीशचंद, मु0आ0 सच्चिदानंद मिश्रा, कोतवाली नगर,को0 देहात, मनकापुर धानेपुर, छपिया, खोड़ारे सहित सभी थानों के विवेचक सम्मिलित हुये |




