सुलतानपुर
दहशत! नरायनपुर व मानापुर गांव में निकले अजगर, ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी जानकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
संवाददाता -अंकित राय
भदैंया (सुलतानपुर)। क्षेत्र के नरायनपुर व मानापुर गांव में सोमवार को दो अजगर निकले। अजगरों के निकलने की जानकारी ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी। ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने अजगरों को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। भदैंया के नरायनपुर गांव के पास स्थित नहर की पुलिया के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक अजगर को रेंगते देखा। इसकी जानकारी वन कर्मियों को दी गई। ग्रामीणों के बताने पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद कन्हईपुर के बगल स्थित मानापुर गांव के पास सनेही के खेत में एक अजगर मिलने की जानकारी मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे अजगर को भी पकड़ लिया गया। दोनों अजगरों को वनकर्मी कार्यालय ले गए। वहां से उनको गोमती नदी के पास जंगल में छोड़ा गया।