आजमगढ़उत्तर प्रदेश
दीवान का बेटा बना पीसीएस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गम्भीरपुर आजमगढ़ । दीवान का बेटा बना पीसीएस बता दें कि हाल ही में गंभीरपुर थाने के गोसाई की बाजार चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह के बेटे दीपक सिंह ने पीसीएस 2020 की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है इससे थाना सहित चौकी के कर्मचारियों में काफी हर्ष व्याप्त है बता दें कि दीपक मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं इनकी हाई स्कूल तक की शिक्षा बलिया में तथा इंटर कानपुर से किया बाद में इन्होंने मोतीलाल नेहरू कॉलेज इलाहाबाद से बीटेक किया दिल्ली में रहकर तैयारी करने के दौरान यह सफलता मिली दीपक ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनना है वही दीवान रणजीत सिंह वर्तमान में सिधारी थाने के जेल चौकी पर तैनात हैं।



