लखनऊ
देश में कोरोना टीकाकरण की धीमी गति को मायावती ने बताया चिंताजनक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देश मेे कोरोना टीकाकरण की कथित धीमी गति को चिंता जनक बताया है। बसपा अध्यक्ष ने आज ट्वीट में कहा कि टीकाकरण की धीमी गति बेहद चिंताजनक है। कम टीका लगने से कोरोना से मौत की संख्या बढ़ है। उन्होंने केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि टीकाकरण की गति को तेज किया जाना चाहिये।




