देश

देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में 1.32 लाख मामले आए सामने

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आ रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.32 लाख मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 3200 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 32 हजार 788 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 3,207 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। हालांकि, राहत की बात ये भी रही कि इस दौरान देश भर में कोरोना से 2.31 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 2,83,07,832 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 3,35,102 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.18% है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 20,19,773 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 35,00,57,330 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 21,85,46,667 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 23,97,191 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button