कला-साहित्य
दो टूक : इसको लेकर राजमहल का रेस नहीं रुक सकता है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जिसका लक्ष्य विजय है उसका तेग नहीं रुक सकता है।
कुछ लोगों के मर जाने से शेष नहीं रुक सकता है।
आमजनों का आँसू लेकर यूपी में रोने वालों,
इसको लेकर राजमहल का रेस नहीं रुक सकता है।
इन्तजाम सब हो जाएगा अब केवल एलान करो,
इस विपक्ष से इस राजा का वेग नहीं रुक सकता है।
तजो बहस है कौन पुरानी कौन नई पटरानी है,
राज रहा तो हरकारों का नेग नहीं रुक सकता है।
घोड़ों के रुतबे से डरकर ढीली अगर लगाम हुई,
लोकतंत्र के पथपर अपना देश नहीं रुक सकता है।
याद रहे जो मंहगाई पर किसी रूप में बहस हुई,
इस इन्जन से लोकतंत्र का रेक नहीं रुक सकता है।
केवल एक मन्त्र समझाओ लाशों की इस गिनती से,
कतवारु हरसू मैथ्यू परवेज नहीं रुक सकता है।
धीरु भाई




