कला-साहित्य

दो टूक : ढोंग इलाज बता जाता है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आँख मिलाकर इक चूहे को जो हाथी बतला जाता है।

असली सेवक का प्रमाण वह राजा जी से पा जाता है।

इनका माडल उनका माडल वह बोले की सर्वोत्तम है,

शक मत करिए खाली बर्तन

चलने में इतरा जाता है।

नीम हकीम उठा लाए हैं हम सबको किस चौराहे पर,

यहाँ डाक्टर को महफ़िल में ढोंग इलाज बता जाता है।

थैंक्स बोलिए प्रोफेसर बन  इक वजीर का छोटा भाई,

महलों की चौसरबाजी का असली रूप दिखा जाता है।

मुर्दे का चेहरा दिखलाने वाली फीस पच्चीस हजार,

काशी का यह माडल लखकर खुद काशी शर्मा जाता है।

कल था ओलम्पिक चम्पीयन आज कटघरे में दाखिल है,

होता यही हस्र उसका जो ताकत पा पगला जाता है।

पगड़ी बांध किसान खड़ा है

राजमहल के रस्तों पर,

सिस्टम जब जब उधर से गुजरा लगता है अन्हरा जाता है।

धीरु भाई

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button