कला-साहित्य

दो टूक : बड़ा शाह बन जाएगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जब विकास का मानदण्ड बस वाह वाह बन जाएगा।

कातिल ही चारण बनकर खुद बड़ा शाह बन जाएगा।

युवा खुदकुशी के छींटे अब सन्त भवन तक आ पहुँचे,

नहीं जगे साधू तो दफ्तर  कत्लगाह बन जाएगा।

राजमहल में विज्ञापन का खेल रहा यूँ जारी तो,

जिसे जनवरी समझ रहे हो जून माह बन जाएगा।

खतरा केवल यहीं नहीं है खेल बढ़ा गर आगे तो,

नीति पढ़ाने  वाला सिस्टम चीख आह बन जाएगा।

यह तो राह फकीरी की है यहाँ फकीरी नहीं रही तो,

अपमानित हो पुण्य रहेगा पाप चाह बन जाएगा।

होना नहीं चाहिए लेकिन हो जाता है यह अक्सर,

लाह घिरा दागों से है तो दाग लाह बन जाएगा।

बुरा नहीं मानों तो कह दूं धीरु को तो लगता है,

लोभ बनेगा कर्म यहाँ का धर्म डाह बन जाएगा।

– धीरु भाई

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button