बाजार

दो महीनों में इतने रुपये महंगा हुआ सोना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: ग्लोबल बाजारों में मंगलवार को सोना पिछले पांच महीनों की ऊंचाई से नीचे गिर गया था. यूएस के मैन्युफैक्चरिंग डेटा और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के चलते ऐसा हुआ. MCX पर गोल्ड फ्यूचर 0.15 फीसदी गिरकर 49,363 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. वहीं सिल्वर फ्यूचर 0.6 फीसदी गिरकर 71,832 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 110 रुपए चढ़ गई थीं.

बता दें कि गिरावट के बावजूद सोना पिछले पांच महीनों में लगातार ऊपर चढ़ा है. वहीं, पिछले दो महीनों में सोने में 5,000 प्रति ग्राम की तेजी दर्ज की गई है. 3 अप्रैल को सोने की कीमत 44,910 रुपये प्रति ग्राम थी. जो अब 49,000 के पार पहुंच गई है.

रुपये में गिरावट के चलते कल राजधानी में सोना 110 रुपये चढ़कर 46,980 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंचा था. चांदी में 600 रुपये की उछाल दर्ज हुई थी और चांदी 72,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा था. बता दें कि कल शेयर बाजारों में स्थिरता के बीच रुपये में मंगलवार को लगातर दूसरे दिन गिरावट आई थी और यह 28 पैसे और टूटकर 72.90 प्रति डॉलर पर आ गया था.

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,791, 8 ग्राम पर 38,328, 10 ग्राम पर 47,910 और 100 ग्राम पर 4,79,100 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 46,910 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,990 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,910 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,910 और 24 कैरेट सोना 47,910 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48,500 रुपये है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,980 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,580 और 24 कैरेट 50,800 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 72,300 रुपये प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 71,300 रुपये प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 77,500 रुपये प्रति किलो है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button