सहारनपुर

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइके बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना देवबन्द पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 10 मोटर साइकिलें तथा अनेक पार्ट्स बरामद करने में सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौहल्ला पठानपुरा दगड़ा से अभियुक्त आरिफ व तौसीफ पुत्रगण माहिर हसन निवासीगण मौ.पठानपुरा दगड़ा थाना देवबंद को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 10 मोटर साइकिलें तथा अनेक वाहनों के पार्ट्स बरामद किये। अभियुक्तों के विरूद्ध मु.अ.स.173/22 भादवि की धारा 414 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवबंद प्रभाकर कैन्तुरा, एसआई विपिन त्यागी, आरक्षी राहुल त्यागी, अमित कुमार, सचिन कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button