धूमधाम से मनाई गयी ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी, लखनऊ पर प्रख्यात समाज सुधारक एवं लेखक महात्मा ज्योतिराव गोवन्द राव फूले जी की 194वीं जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने कहा कि ज्योतिराव फूले ने महिलाओं एवं दलितों की शिक्षा एवं उनके उत्थान के लिए काम करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने और विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने देश में महिलाओं की शिक्षा के लिए पहला विद्यालय खुलवाया, जिसको कि मुंबई हाईकोर्ट द्वारा मान्यता भी प्राप्त हुई। जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री आर0के0 चैधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, शौकत अली, त्रिभुवन यादव, गोविन्द यादव, शिवम यादव ‘गोलू’, आदर्श श्रीवास्तव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपास्थित रहे।




