उत्तर प्रदेशसहारनपुर

नर सेवा ही नारायण सेवा: एकता मिड्ढा

प्रभु जी की रसोई में पहुंच मनाई वैवाहिक वर्षगांठ, गरीबों को किया भोजन वितरित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। बैशाखी, विक्रम नवसत्संवर 2078 के पावन अवसर पर आज लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में संचालित प्रभु जी की रसोई में आज पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लायनेस डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एकता मिडढा व रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन कराया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
गांधी पार्क जनमंच के समीप संचाति प्रभु जी की रसोई में आज एकता मिडढा व संजय मिडढा ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ मनायी। श्रीमती एकता परिवार सहित प्रभु जी की रसोई पहुंचे और पूजा अर्चना कर गरीब, निराश्रित व जरूरत मंद लोगों को भोजन कराया। समिति सचिव शीतल टण्डन ने बताया कि 9 अगस्त 2017 से प्रारंभ हुई प्रभु जी की रसोई में प्रतिदिन 450 लोगों लोगो को भोजन कराया जाता है और खाने की उच्च गुणवत्ता व साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन के समय प्रभु जी की रसोई द्वारा प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर एकता मिड्ढा व कर्नल संजय मिडढा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीबों, असहायों को भोजन कराना मानवीय धर्म है। इसलिए उन्होंने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ किसी होटल या अन्य न मनाकर प्रभु जी की रसोई में गरीबों, असहायोग को भोजन कराकर मनाई है। कार्यक्रम में सचिव शीतल टण्डन ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार अनमोल को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिव शीतल टण्डन, प्रवीन चांदना, संजीव सचदेवा, शिव कुमार, अंकुश कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button