आजमगढ़उत्तर प्रदेश

नवविवाहिता बुरी तरह जली, मायका वालों ने दहेज न मिलने पर जलाकर मारने का लगाया आरोप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गम्भीरपुर आज़मगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां गांव निवासिनी नवविवाहिता सोनी चौरसिया पत्नी विनोद चौरसिया उम्र 21 वर्ष 27 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जल गई ग्रामवासी किसी ने मोबाइल फोन से मायके वालों को सूचना दिया ।सूचना पाकर सोनी चौरसिया की दादी समेत पास पड़ोस के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे आनन-फानन में 112 डायल कर पुलिस बुलाया मौके पर पुलिस पहुंच कर सोनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गए जहां इलाज चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार सोनी पुत्री श्रीराम निवासी बिलालपुर मऊ थाना फूलपुर आजमगढ़ की शादी 27 नवंबर 2020 को विनोद चौरसिया पुत्र कबीराज चौरसिया निवासी मगरावांके साथ हुई थी मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी में दहेज कम मिलने से सास पुष्पा चौरसिया, जेठानी पूजा देवी पत्नी संतोष चौरसिया, ससुर कविराज चौरसिया पुत्र महनता, जेठ संतोष चौरसिया पतिविनोद चौरसिया ने दहेज न मिलने पर कई बार मारा पीटा और जहर पिलाने की कोशिश की । दादी शांति देवी पत्नी दयाराम ने बताया कि मेरी पोती सोनी की 27 नवंबर को शादी हुई 1 हफ्ते के अंदर विदाई करवा कर लाए और उसके बाद दोगा दिए एक महीना अपने घर रही जिसमें कई बार मारा पीटा गया तथा जहर पिलाने की कोशिश किया गया इस पर हमने विदाई करवाई 2 महीने के बाद मान मनोबल के बाद फिर विदाई 26 अप्रैल को किया गया घर पहुंचने के एक घंटा बाद झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई और 27 अप्रैल को सास, ससुर, जेठानी और पति ने जलाकर मारने का प्रयास किया किसी ने फोन पर सूचना दिया तो हम लोगआने के बाद मौके पर देखा कि सोनी  जली हुइ एक कमरे में बंद है सभी परिवार के लोग बाहर बैठे हैं विनोद पुत्र कविराज की दूसरी शादी है पहली औरत को भी जला कर मार दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button