Site icon Yug Jagran

नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पूरे गाँव में कराया सैनिटाइजेशन का कार्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बेलसर /गोंडा | ग्राम सभा आदमपुर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शत्रोहन मौर्या ने पूरे ग्राम सभा के घर घर में सेनेटाईजर का छिडकाव कराया तथा साथ ही साथ आदमपुर बाजार से लेकर गाँव की गलियों को झाड़ू लगा कर साफ सफाई करायी | वहीँ सहायक विकास अधिकारी अमित पटेल ने थर्मल स्कैनर व पल्स आप्सीमीटर आशा बहु पूनम त्रिपाठी को देकर उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और कहा की सभी आशा बहू जरुरत पड़ने पर इसका उपयोग अपने अपने क्षेत्र में करेंगी | कोविड 19 के बारे में बताते हुए कहा की हमेशा मास्क व सेनेटाईजर का प्रयोग करें इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अनिरुद्ध यादव, सफाई कर्मी राजकेश गौतम, मनोज सिंह गुड्डू, हसन मोहम्मद, राम चंदर मौर्या, हंसराज, दर्शन आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे |

Exit mobile version