उत्तर प्रदेशसहारनपुर

नाला सफाई के समय हुआ हादसा, मकान अचानक भरभरा कर गिरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। सहारनपुर आईटीसी खलासी लाईन गेट के सामने आज एक मकान आगे की ओर से उस वक्त भरभरा कर गिर गया जब नगर निगम द्वारा नाले की खुदाई जेसीबी से कराई जा रही थी। खुदाई के दौरान आगे की दीवारें दरवाजे खिड़की सब टूटकर नाले में गिर गई इस बारे में मकान मालिक विजय वर्मा ने बताया कि पूरे नाले की खुदाई इन्होंने फावड़े और मेरे घर के सामने की खुदाई जेसीबी से कराई और गहरा खड्डा खोदने की वजह से सारी नीव तथा आगे का हिस्सा टूटकर नाली में गिर गया और जब मैंने इन अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो किसी ने मुझे ठीक प्रकार से जवाब नहीं दिया उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई तथा मकान बनवाने की मांग की विरोध के वक्त बाल कृष्ण बाली, रतन सिंह यादव,भगवान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button